Tuesday, October 22, 2013
Monday, October 21, 2013
एहसास
अब और कुछ न कहो
मुझसे
कहीं मन का मयूर
फडफडा न उठे
देखो , छूना भी नहीं
तुम मुझको
कहीं तन के तार
झनझना न उठें
अगर ऐसा हुआ तो
रोक नहीं पाऊँगी मैं .....
चूड़ियों की खन खन
पायल की छम छम
लबों की थरथराहट
साँसों की गरमाहट
देखो यूँ न खींचो आँचल मेरा
दिल मेरा सौ बार मचल
जायेगा
रोको अपनी उठती
नज़रों को
तूफ़ान बंधा है सीने
में , फ़िसल जाएगा
अगर ऐसा हुआ तो
रोक नहीं सकोगे तुम......
संग मेरे बह जाओगे
पास बहुत आ जाओगे
सराबोर कर प्रेम लहर में
दूर तो न हो जाओगे ?
...........नीना शैल भटनागर
Tuesday, October 15, 2013
Friday, October 11, 2013
हिन्दी-हाइगा: सावनी रंग-हाइगा में
हाइकु जापानी विधा की दुनिया की सबसे छोटी मानी जाने वाली कविता
है ....नाज़ुक सी एक सांस में बोली जाने वाली कविता ...
हाइगा जापानी पेंटिंग की एक शैली है जिसका शाब्दिक अर्थ है - 'चित्र -
हाइकु'.....हाइगा दो शब्दों के जोड़ से बना है ....(हाई = हाइकु +गा = रंग
चित्र कला )
मेरे चंद हाइकु 'सावन ' पर हाइगा के रूप में ....:)
हिन्दी-हाइगा: सावनी रंग-हाइगा में: आज का हाइगा अनोखे अंदाज में...प्रस्तुत है नीना शैल भटनागर जी के हाइकुओं पर आधारित हाइगा नीना शैल भटनागर https://www.facebook.com/nee...
Wednesday, October 9, 2013
'ये तुम हो '
' ये तुम हो '
किसने छीनी है नींद मेरी , नैनो में संवर गए तारे
ए चाँद ज़रा कह दो उनसे ये रात भी हम उन पर वारें
वो कौन है जिनकी याद में हम शरमाकर नैन झुकाते हैं
मेरे काजल उनसे कह दो इनमे तुझ संग वो समाते हैं
वो किसने छुआ है अधरों से बिजली सी काँप गयी तन में
ओ मेघा जा कह दो उनसे ,रस बरस रहा है तन मन में
किसने बांधा है बाँहों में, कि महक उठी मैं रातों में
फूलों उनसे जाकर कह दो रजनीगंधा है साँसों में
वो किसकी अगन है जिसमें कि तप कर भी जाती हूँ मैं खिल वो सूरज तो है दूर बहुत ,रवि धड़क रहे हैं बन कर दिल
.................नीना शैल भटनागर
Subscribe to:
Posts (Atom)




.jpg)
.jpg)
