Text selection Lock by Hindi Blog Tips

Sunday, November 3, 2013

शुभ दीपावली

    **** || शुभ दीपावली || ****


आओ भरें प्रकाश जगत में बन कर प्रेम दियाली
 मन से मन के दीप जलें तब होती है दीवाली ||

भर दे झोली देवी माँ , हो रात मुरादों वाली
मन से मन का दीप जले तब होती है दीवाली ||

 बंदनवार सजे द्वारे, कंदील की छटा निराली 
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली ||


दमके दीपों की अवली से रात अमावस वाली
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली ||

 सुख,सम्रद्धि, प्रेम रहे, यूँ पूजा थाल सजा ली
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली ||

 चकाचौंध आतिशबाजी की, सबका मन हर्षाली
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली ||

 जगमग घर है, अंगनाई रंगोली आज सजा ली
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली ||

 खुशियों से दमके चेहरे, मन दर्पन छवि बसा ली
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली  ||

पावन पर्व पे करें आज प्रण, फैलाएं खुशहाली
मन से मन के दीप जले तब होती है दीवाली ||
     
  
 ****नीना शैल भटनागर****